फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर के लिए डेढ़ दर्जन सपाइयों ने की दावेदारी

विज्ञापन
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखपुर। समाजवादी पार्टी में मेयर पद के टिकट के लिए करीब डेढ़ दर्जन पार्टी कार्यकर्ताओं ने दावेदारी की है। इसी तरह नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्येक सीट के लिए छह से आठ लोगों ने आवेदन किए हैं। सभी की स्क्रूटनी करने के बाद जिले स्तर पर उम्मीदवारों के चयन के लिए बनी कमेटी ने मेयर और नगर पंचायतों के लिए दो-दो नाम फाइनल किए हैं। वहीं नगर निगम और नगर पंचायतों के पार्षद के लिए एक-एक नाम चुने गए हैं। कुछ वार्डों के लिए दो नाम भी प्रस्तावित किए गए हैं। सभी की सूची मंगलवार को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन


इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष की तरफ से ऊपर भी एक पांच सदस्यीय कमेटी बनाई गई है जो जिला कमेटी की तरफ से भेजे गए आवेदनों की स्क्रूटनी करेगी। इस कमेटी में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी, अहमद हसन, राजेंद्र चौधरी, नरेश उत्तम पटेल और आरएस यादव का नाम शामिल है। टिकट को लेकर अंतिम फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव करेंगे। वहीं, सूत्रों के मुताबिक मेयर पद के प्रत्याशी को लेकर बाहर से भी कोई चौंकाने वाला नाम सामने आ सकता है जो जिला कमेटी की तरफ से प्रस्तावित न हो। फिलहाल जिला कमेटी के पास जिन लोगों ने मेयर के टिकट के लिए दावेदारी की है, उनमें पार्टी सूत्राें के मुताबिक कालीशंकर, अशोक चौधरी, राहुल गुप्ता, राम मिलन यादव, डॉ. ओपी यादव, विजय शंकर यादव, अमन यादव, विकास यादव, विंध्यवासिनी जायसवाल, सुरेंद्र निषाद, बिंदा सैनी, श्याम यादव आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें