फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक कर्मियों की हड़ताल से लेन-देन प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बैंकों के निजीकरण के विरोध में जिले में राष्ट्रीयकृत बैंक कर्मियों की हड़ताल से व्यापारियों समेत आम लोगों को भी दिक्कतें हुई। लेने-देन के साथ चेक क्लियरेंस समेत जरूरी कार्य प्रभावित हुए। बैंक ड्राफ्ट आदि नहीं बन पाए। बैंक कर्मी भारतीय स्टेट बैंक की शाखा पर जुटे और सरकार के खिलाफ रोष जताया।
विज्ञापन

मंगलवार को यूनाईटेड फोरम आफ बैंक यूनियन के आह्वान पर बैंक कर्मी हड़ताल में शामिल हुए। नगर में एसबीआई की मुख्य शाखा पर एकत्र हुए। राजकुमार शर्मा ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र में बैंकों का निजीकरण न किया जाए। विलय और बैंकों के एकीकरण की योजना को बंद किया जाए। भारतीय रिजर्व बैंक और भारत सरकार के अनुसार बैंकों की पेंशन योजना में भी सुधार की मांग की। जीएसटी के नाम पर सेवा शुल्क बढ़ाने का विरोध किया। एनपीए वसूली में संसदीय समिति की सिफारिशों को लागू करने की मांग की। इसके अलावा उन्होंने अन्य प्रमुख मांगों का भी जिक्र किया। इस मौके पर रामानुज सिंह, अभिषेक कुशवाहा, आरसी लाल, आशुतोष, राजेश कुमार, संदीप, आनंद, जयचंद, एके अग्निहोत्री, अमर कुमार, अखिलेश कुमार, परीक्षित, कैलाश गुप्ता, वीरेंद्र भारती आदि बैंक कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें