फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूर हुई गलतफहमी, 16 जोड़े फिर से थामे एक-दूसरे के हाथ

Sat, 12 Dec 2015 08:50 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राजकीय लोक अदालत में निस्तारित तो कई तरह के मामले हुए मगर सबसे ज्यादा खुशी उन परिवारों को मिली, जिसके बेटे-बेटी लंबे समय से मनमुटाव की वजह से अलग होने की अर्जी दे रखे थे। 16 जोड़ों ने आपसी गलतफहमी मिटाकर फिर से एक दूसरे के साथ रहने का रास्ता चुना है। इन जोड़ों को फिर से नई शुुरुआत के लिए डीएम और एसएसपी ने उपकार देकर बधाई दी।

इंदल की शादी पूनम से कुछ वर्ष पहले हुई थी। शादी के बाद से ही छोटे-मोटे घरेलू विवाद में इन लोगों ने अलग रहने का रास्ता चुन लिया। मामला फैमिली कोर्ट तक पहुंच गया और दोनों परिवार भी एक दूसरे से दुश्मन बन गए थे। कुछ यही हाल कृष्ण कुमार और सुमन का भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लोगों के संबंधित लोगों ने थोड़ी पहल की और शनिवार को लोक अदालत में इन लोगों के बीच जज ने अहम भूमिका निभाई। मामला सुलझ गया और दोनों पक्ष साथ रहने को तैयार हो गए। 16 ऐसे जोड़ों ने फिर से एक दूसरे का हाथ थामा है जो लंबे समय से छोटी सी गलतफहमी की वजह से एक दूसरे से अलग होने का रास्ता चुन लिए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें