फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी तक खाली नहीं हुआ मणि दंपति का कमरा

Sat, 12 Dec 2015 08:46 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबी कवायद के बाद सजायाफ्ता पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी मधुमणि मेडिकल कॉलेज से मंडलीय जेल जरूर शिफ्ट कर दिए गए, लेकिन कॉलेज परिसर में उनकी छाया अभी भी बरकरार है। प्राइवेट वार्ड में उनका सामान अभी भी मौजूद है। हालांकि साफ तौर पर कोई भी कुछ कहने को तैयार नहीं, लेकिन दबी जुबां से इस बात की चर्चा रही है कि देर-सबेर दोनों फिर लौटेंगे।
विज्ञापन


शनिवार को पूरे दिन प्राइवेट वार्ड का कमरा नंबर आठ (जहां अमरमणि थे) और कमरा नंबर 16 (जहां मधुमणि थीं) अंदर से बंद रहा। जानकारी करने पर पता चला कि दोनों ही कमरे उनके सामान से भरे पड़े हैं और अभी उनके लोग कमरे में बरकरार हैं। उधर, पिछले दो साल से प्राइवेट वार्ड की चहल-पहल शनिवार को देखने को नहीं मिली।

अभी तक कमरा खाली न होने की वजह जब कॉलेज प्राचार्य प्रो. आरपी शर्मा से पूछी गई तो उन्होंने इस बात से इन्कार कर दिया कि कमरा नंबर आठ और 16 में अभी मणि दंपति का सामान रखा हुआ है। प्राचार्य ने कहा कि कमरे की चाभी सिस्टर इंचार्ज को सौंप दी गई है। प्राचार्य का बयान और मौके की तस्दीक में फर्क से साफ है कि कॉलेज प्रशासन पर अभी भी अमरमणि की छाया बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें