फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएमएमयूटी के छात्रों ने जापान में सिखाया योग

Mon, 24 Jun 2019 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला/गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जापान के राईक्यूस विश्वविद्यालय में आयोजित शिविर में हिस्सा लेने गए एमएमएमयूटी के सात छात्रों के प्रतिनिधि मंडल ने वहां अन्य दलों के सदस्यों को योग कराया और इसके महत्व को बताया। छात्र जापान ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण के लिए गए हैं।
विज्ञापन


भारतीय छात्रों द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में राइक्यूस विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले जापान के अलावा कई अन्य देशों जैसे ऑस्ट्रेलिया, तुर्की, इटली, अमेरिका, सीलोन, दक्षिण अफ्रीका आदि के छात्र-छात्राएं भी शामिल हुए। योग सत्र का समापन जापानी संगीत की धुन में गांधीजी के प्रिय भजन का गायन हुआ। एमएमएमयूटी के ऋषिका जायसवाल, शिवानी दुबे, युगल किशोर भट्ट, सुन्ग्तिबेन जमिर, शुभम कुमार वर्मा, सार्थक श्रीवास्तव और अश्वनी दुबे जापान में योग कराने गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें