फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम पर अभद्र टिप्पणी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 10 Jun 2019 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
hathkadi
विज्ञापन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का साथी फरार है, जिसे पुलिस तलाश रही है। वहीं बस्ती में ऐसे ही मामले में एक ग्राम प्रधान समेत दो लोगों पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


तीन दिन पहले पोस्ट का स्क्रीन शॉट लेकर ट्विटर के जरिए एक शख्स ने गोरखपुर पुलिस से शिकायत की थी। इसमें आरोपियों ने फेसबुक पर सीएम योगी पर बने एक गाने को अश्लील बताते हुए अभद्र टिप्पणी भी की थी। जिससे एसएसपी के आदेश पर गोला थाने में केस दर्ज कर पुलिस साइबर सेल की मदद से जांच में जुटी थी। पहले मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वाले गोला निवासी पीर मोहम्मद को पकड़ा गया। उसने अपने साथी बर्राह गांव निवासी धर्मेंद्र भारती का नाम बताया। एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश जारी है।

इस बीच बस्ती में भी सीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी में दो लोगों पर केस दर्ज किया गया। इसमें पहला मामला रुधौली के बांसखोर कला के ग्राम प्रधान अखलाक अहमद पर दर्ज किया गया। वहीं कोतवाली पुलिस ने वाल्टरगंज क्षेत्र के विजय कुमार यादव के खिलाफ आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें