फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी के जन्म दिन पर मंदिर में की गई प्रार्थना

Wed, 05 Jun 2019 09:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरक्ष पीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के मौके पर गोरखनाथ मंदिर परिसर में स्थित शिवमंदिर में गोरक्षपीठ के प्रधान पुरोहित रामानुज त्रिपाठी, योगी कमलनाथ तथा मंदिर के सचिव द्वारिका तिवारी की अगुवाई में प्रार्थना सभा हुई। मंत्रों के बीच भगवान शिव को पुष्प अर्पित कर गोरक्षपीठाधीश्वर की लंबी आयु की कामना की गई।
विज्ञापन


बुधवार को आयोजित इस कार्यक्रम के मौके पर पंडित रामानुज त्रिपाठी ने कहा कि गोरक्षपीठाधीश्वर की यश, कीर्ति बढ़ती रहे, इस लिए उन लोगों ने विशेष पूजा की है। मंदिर परिसर स्थित पुलिस चौकी में भी योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन मनाया गया। लोगों में मिठाइयां बांटी गईं। डॉ. अरविंद कुमार चतुर्वेदी, अजय सिंह, बृजेश मणि मिश्र, प्रवीण शास्त्री, विनय गौतम, सूरजनाथ, इंस्पेक्टर चंद्रमोहन भाटिया, अजय सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें