फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीवीएनपीजी में अब एमएससी मै थ व बीसीए का कक्षाएं

Wed, 05 Jun 2019 09:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। डीवीएनपीजी कॉलेज में इसी सत्र से एमएससी गणित और बीसीए का पाठ्यक्रम शुरू होगा। गोरखपुर विश्वविद्यालय ने दोनों पाठ्यक्रम शुरू करने की मान्यता दे दी है। एमएससी गणित के लिए 40 और बीसीए के लिए 60 सीटें होंगी। कॉलेज प्रशासन ने पाठ्यक्रम शुरू करने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बीसीए में विद्यार्थियों का दाखिला संयुक्त प्रवेश परीक्षा के तहत होगा। विश्वविद्यालय मेरिट के हिसाब से विद्यार्थियों के विकल्प को देखते हुए चयन करेगा। जबकि एमएससी में प्रवेश कॉलेज खुद करेगा। बीते साल भी कॉलेज में एमएससी केमेस्ट्री, एमकॉम, एमए रक्षा अध्ययन, राजनीतिशास्त्र, शिक्षाशास्त्र, सामाजिक शास्त्र के अलावा फिजिकल एजूकेशन का पाठ्यक्रम शुरू किया गया था।

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से संबद्धता लेकर जीएसटी और योग का पाठ्यक्रम चलाया जा रहा है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शिक्षकों की नियुक्ति सहित अन्य औपचारिकताएं 25 जून तक पूरी कर ली जाएंगी। कक्षाएं चलाने के लिए भवन और अन्य संसाधन की व्यवस्था करा ली गई है। इसी सत्र से एमएससी गणित और बीएसए में प्रवेश लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें