फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएमएमयूटी प्रवेश परीक्षा का परिणाम आज

विज्ञापन
विज्ञापन
एमएमएमयूटी प्रवेश परीक्षा का परिणाम आज
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर तीन बजे होगा अपलोड
आवेदन संख्या व पासवर्ड दर्ज करते ही साइट पर होगा रिजल्ट
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में स्नातक एवं परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए हुए प्रवेश परीक्षा का परिणाम 27 मई को सुबह 11 बजे घोषित हो जाएगा। विवि की वेबसाइट पर इसे अपराह्न तीन बजे अपलोड किया जाएगा। उसके बाद विद्यार्थी इसपर रिजल्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन

यह जानकारी एमएमएमयूटी के संपर्क अधिकारी डॉ अभिजित मिश्र ने दी है। बताया कि वेबसाइट पर आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करते ही रिजल्ट सामने होगा। 10 और 11 मई को प्रदेश के 10 शहरों में 28 केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा हुई। मेरिट के आधार पर बीटेक, बीटेक लेटरल एंट्री, एमटेक, बीबीए, ,एमबीएए एमसीए, एमएससी गणित और भौतिकी आदि पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिया जाएगा। बीटेक प्रथम वर्ष की 90 प्रतिशत सीटों पर नामांकन प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का होगा। जबकि 10 प्रतिशत सीटें जेईई मेंस-2019 की मेरिट के माध्यम से होगा। शनिवार को एमएमएमयूटी की विद्या परिषद ने विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए 10 प्रतिशत कोटा लागू किए जाने के प्रावधान को भी मंजूरी दी है, जिससे लगभग 25 फीसदी सीटें बढ़ गई हैं। इससे शैक्षणिक सत्र 2019-20 में बीटेक पाठ्यक्रम की सीटें बढ़कर 900 हो गई है। इसी तरह बीबीए, एमबीए, एमसीए में अब सीटें 75 हो गई है। जबकि एमएससी भौतिकी में अब 38 सीटें एवं एमएससी गणित में 37 सीटें हो गई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें