फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान के लिए जिले के तीन का चयन

Wed, 17 Apr 2019 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
राज्य स्तर पर चयनित प्राथमिक विद्यालय रुदवलिया । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना। बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से प्रदेश के 90 शिक्षकों को राज्य स्तर पर उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इनमें जिले से तीन शिक्षकों का चयन हुआ है। सम्मान पाने वाले शिक्षकों की सूची जारी होते ही अन्य शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन


बीएसए अरुण कुमार ने बताया कि फाजिलनगर ब्लॉक के जनपदीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) रुदवलिया के प्रधानाध्यापक सुनील त्रिपाठी इस पुरस्कार के लिए दूसरी बार चुने गए हैं। वह 2016 में भी आदर्श विद्यालय के लिए राज्य स्तर पर पुरस्कृत किए गए थे।

इनके अलावा पूर्व माध्यमिक विद्यालय बतरौली और हाटा के सहायक अध्यापक सुनील सिंह तथा रामकोला ब्लॉक के भटवलिया स्थित प्राथमिक विद्यालय के सूर्य प्रताप को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान के लिए चुना गया है। रुदवलिया स्थित प्राथमिक विद्यालय भौतिक परिवेश, अत्यधिक छात्र संख्या तथा डिजिटल शैक्षिक व्यवस्था के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन


इसी प्रकार भटवलिया तथा बतरौली ने अपनी भव्यता, छात्र संख्या तथा शून्य निवेश से शैक्षिक गतिविधियों के संचालन को लेकर अपनी पहचान बनाई है। इस पुरस्कार के लिए चयनित इन शिक्षकों को शिक्षक नेता राजेश शुक्ल, तारिक अली, विद्यासागर पांडेय, फरहद अली, अविनाश शुक्ल आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें