फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षदों ने उठाया मुद्दा, डीएम ने दिया समाधान का भरोसा

Sun, 30 Dec 2018 01:22 AM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। पार्षदों ने शनिवार को बैठक में विभिन्न मुद्दों को उठाया। डीएम के विजेंद्र पांडियन ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

पार्षद जियाउल इस्लाम ने कहा कि पार्षदों के छोटे-छोटे काम नहीं हो रहे हैं। डीएम ने कहा कि सभी पार्षद अपने वार्डों के दो कामों का प्रस्ताव दें। जनवरी से काम शुरू करा दिए जाएंगे। डीएम ने कहा कि जल्द ही वह 10-10 वार्डों के पार्षदों के साथ बैठक करेंगे और उनकी सारी समस्याएं दूर की जाएंगी।
विज्ञापन


शहाब अंसारी ने नगर निगम में अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का तो पिंटू गौड़ अलाव का मुद्दा उठाया। महुई सुघरपुर के पार्षद चंद्रप्रकाश सिंह ने आजाद चौक से फुलवरिया तक नाला न होने से लोगों की परेशानी की जानकारी दी। पार्षद सौरभ विश्वकर्मा ने अपने वार्ड में सड़क निर्माण में धांधली का आरोप लगाया। डीएम ने मामले की जांच का निर्देश दिया। पार्षद बृजेश सिंह छोटू, अमरनाथ यादव, ऋषि मोहन वर्मा ने कहा कि सफाई एजेंसियां कर्मचारियों के पीएफ और बीमा के मद की रकम में घपला कर रही है। डीएम ने बताया कि पहले जांच होगी, उसके बाद ही सफाई एजेंसियों को भुगतान होगा। पार्षद ऋषि मोहन वर्मा ने स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा के विजेताओं के सम्मान समारोह में मेयर सीताराम जायसवाल को आमंत्रित नहीं करने का मसला उठाया। अमरनाथ यादव ने नगर निगम में अधिकारियों के नहीं बैठने का मसला उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें