फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामभक्तों पर गोली चलाने वाले अब विष्णु मंदिर बनवाने को तैयार: पंकज

Sun, 18 Nov 2018 12:53 AM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखपुर। भाजपा की कमल संदेश बाइक रैली में शिरकत करने आए प्रदेश महामंत्री और गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी पंकज सिंह ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। पंकज ने कहा विपक्ष सवाल करता है कि देश, प्रदेश में क्या बदलाव हुआ। उन्हें यह बताना चाहता हूं कि जिन्होंने रामभक्तों पर गोलियां चलवाई थीं, वे अब विष्णु मंदिर बनवाने की बात कर रहे हैं। भगवा पगड़ी पहनकर जनसभा कर रहे हैं। कांग्रेस के नेता कहते थे कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुस्लिमों का है लेकिन आगामी लोकसभा चुनाव को नजदीक देख वे लोग जनेऊ पहन कर खुद को हिंदू बता रहे हैं। इससे बड़ा परिवर्तन क्या हो सकता है।
विज्ञापन


प्रदेश महामंत्री ने एमपी इंटर कॉलेज के मैदान में गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र के पांच विधानसभा क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। कहा कि मिशन-2019 की तैयारी का जबरदस्त आगाज हुआ है। हर बूथ से रैली निकालकर केंद्र, राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इससे सपा, बसपा के हौसले पस्त हो जाएंगे।

उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम लिए बगैर उन पर निशाना साधा। कहा कि जो पहले भारत माता की जय बोलने से कतराते थे, वे अब खुद को राष्ट्रभक्त दिखाने में लगे हैं। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और यूपी में योगी सरकार का एजेंडा सिर्फ विकास है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण से संबंधित एक सवाल पर भाजपा नेता ने कहा कि 25 दिसंबर को अयोध्या और 9 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में धर्मसभा होगी। राष्ट्रवादी संगठनों की अगुवाई में होने वाली इस सभा में बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें