फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामजन्म भूमि मुद्दे पर हुई परिचर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


मंदिर-मस्जिद का विवाद थमना चाहिए
धर्म जागरण मंच के वाद-विवाद परिचर्चा में उठी आवाज
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। धर्म जागरण मंच की ओर से ‘रामजन्म भूमि सिर्फ राम की, फिर बाबरी मस्जिद कैसे’ विषय पर हुई वाद-विवाद परिचर्चा में अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

प्रेस क्लब में हुए कार्यक्रम में मुगल वंशज प्रिंस याकूब हबीबुद्दीन तुसी ने कहा कि मंदिर-मस्जिद के नाम पर विवाद थमना चाहिए। देश के अधिकांश मुसलमान मंदिर के समर्थन में है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनना चाहिए। मंदिर की नींव में सोने का पत्थर मैं ही रखूंगा। प्रिंस ने बाबर की वसीयत के हवाले से कहा कि बाबर ने हुंमायूं से कहा था कि अयोध्या में सेनापति मीर बांकी ने मंदिर तोड़कर गलत कार्य किया है। इससे मुगल वंश पर हमेशा के लिए दाग लग गया। वसीयत में लिखा हुआ कि अगर हिंदुस्तान में हुकूमत करना है तो साधु-संत और मंदिर का एहतराम करो, हिफ ाजत करो। उन्होंने कहा कि मुल्क में अमन के लिए सैकड़ों लोगों के साथ दिल्ली से श्रीराम की खड़ाऊं लेकर मैं अयोध्या जाऊंगा। कार्यक्रम में डॉ. धनेश मणि त्रिपाठी, आनंद शुक्ल, सुनील मिश्रा, घनश्याम कसौधन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें