फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 को फिर आएंगे मुख्यमंत्री, 20 तक रहेंगे

Sat, 13 Oct 2018 01:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 16 अक्तूबर को पांच दिनों के लिए फिर गोरखपुर आएंगे। वह विजयदशमी के बाद 20 अक्तूबर की सुबह लखनऊ जाएंगे।
विज्ञापन

गोरखनाथ मंदिर प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक 16 अक्तूबर की रात से ही अष्टमी प्रभावी होने के कारण परंपरा के अनुसार शक्ति मंदिर में उसी रात को महानिशा और हवन होगा। उसके लिए योगी 16 की शाम आएंगे। 17 को मंदिर में ही प्रवास करेंगे। 18 को महानवमी के दिन 12 बजे से कन्या पूजन और अनुष्ठान में शामिल होंगे। 19 को विजयादशमी पर सुबह 9:25 बजे से गोरखनाथ मंदिर में श्रीनाथ जी की पूजा करेंगे। तीन बजे कार्यक्त्रस्म समाप्त होगा और चार बजे से शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो मानसरोवर मंदिर तक जाएगी। मुख्यमंत्री वहां भगवान शिव आदि की पूजा करने के बाद मानसरोवर रामलीला मैदान में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का राज तिलक करेंगे। रात्रि विश्राम के बाद मुख्यमंत्री 20 अक्तूबर को लखनऊ रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें