फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर में लगी आग, आपूर्ति बाधित

Thu, 12 Jul 2018 01:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। नगर निगम परिसर में लगे 631 केवीए के ट्रांसफार्मर के तारों से शार्ट सर्किट से आग लग गई। लोगों ने इसकी सूचना पास ही उपकेंद्र में दी। आनन-फानन में बिजली आपूर्ति ठप कर अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पाया गया। इस दौरान करीब एक घंटा आपूर्ति बाधित रही। वहीं मंगलवार की देर रात भालोटिया बाजार में खराब हुआ ट्रांसफार्मर 20 घंटे बाद बनाया गया।
विज्ञापन


बुधवार की दोपहर करीब एक बजे ट्रांसफार्मर के तारों से शार्ट-सर्किट हो गया। इससे आस-पास झाड़ झंखाड़ में आग लग गई। ट्रांसफार्मर से लगे तार में भी आग पकड़ ली थी। उसी दौरान लोगों ने टाउनहाल उपकेंद्र में इसकी जानकारी दी। फिर आपूर्ति ठप कर आग बुझाई गई। वहीं मंगलवार की देर शाम सात बजे करीब भालोटिया मार्केट में लगे ट्रांसफार्मर के एक हिस्से से डंपर टकरा गया। इससे आपूर्ति ठप हो गई थी।

बुधवार की सुबह से बिजली कर्मियों ने मरम्मत शुरू की। 20 घंटे बाद दोपहर करीब तीन बजे ट्रांसफार्मर सही किया जा सका। इस दौरान कई दुकानों में बिजली गुल रही। इसके अलावा मोहद्दीपुर, कूड़ाघाट, राप्तीनगर, खोराबार, सहारा इस्टेट, रामपुर, समेत कुछ अन्य इलाकों में भी बुधवार की दोपहर दो से तीन घंटे आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें