जेसीआई मिडटाउन ने दीपावली महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया।
- फोटो : Amar Ujala
जेसीआई मिड टाउन की तरफ से शनिवार को रंगारंग दीपावली महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव की शुरूआत दीप जलाकर की गई। इस दौरान संस्था के सदस्यों ने पर्यावरण और प्रदूषण को देखते हुए इस वर्ष भी पटाखे न छोड़ने के लिए संकल्प लिया और साथ ही लोगों से प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने अपील की। इसके अलावा विभिन्न माध्यमों से बच्चों को सेफ दीपावली मनाने के लिए प्रेरित किया गया।
शनिवार की शाम तारामंडल स्थित ग्रैंड मैरेज हाल में दीपों की माला कार्यक्रम में दिल्ली से आए ग्रुप ने माहौल में चार चांद लगा दिया। महोत्सव में बच्चों ने फिल्मी गीतों पर नृत्य कर लोगों का मन मोह लिया। जेसीआई अध्यक्ष विवेक अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव में जोन के जेसी सदस्यों को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। चेयरपर्सन श्वेता अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव में विभिन्न वर्गों में आयोजित वेस्ट सेल्फी अवार्ड, हाउजी गेम, ड्रेस कपल प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। महोत्सव के आयोजन में विनोद जालान, अमित जगनानी, पीयूष जैन, नवीन पालीवाल, दीप्ति जिंदल, स्मृति जिंदल का प्रमुख योगदान रहा।
इस दौरान मयंक मित्तल, हिमांशु अग्रवाल, विनीत पोद्दार, विवेक गुप्ता, सुगम मातनहेलिया, मनीष अग्रवाल, अमित टेकड़ीवाल, नीरज सोरेवाल, अजय कारीवाल, अजय अग्रवाल, अनिल जैन, आयुश गर्ग, अर्पित अग्रवाल, गौरव जैन, पंकज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।