फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्केस्ट्रा में बवाल, प्रधान पर धारदार हथियार से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के कुड़वा उर्फ मुरकटिया के ग्राम प्रधान पर सोमवार को सुबह हरपुर तिवारी नहर के पास आर्केस्ट्रा में हुए बवाल के मामले को लेकर तीन युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर होने पर हमलावर भाग गए। बाद में पुलिस ने हमला करने के आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर जेल दिया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि रविवार की रात कुड़वा उर्फ मुरकटिया गांव में बारात आई थी। इस दौरान आर्केस्ट्रा का प्रोग्राम चल रहा था। आरोप है कि आर्केस्ट्रा देखने हरपुर तिवारी निवासी सलमान, अरफाक और सेराज भी गए थे और तीनों आर्केस्ट्रा के दौरान डांसर के साथ अश्लील हरकत करने लगे। ग्राम प्रधान अनिरुद्ध यादव ने जब तीनों युवकों को मना किया तो युवक प्रधान से उलझ गए। विवाद बढ़ने पर मारपीट हो गई। इसके बाद तीनों वहां से चले गए। सोमवार को सुबह दस बजे ग्राम प्रधान अनिरुद्ध अपने गांव से हरपुर तिवारी बाइक से जा रहे थे। अभी वह हरपुर तिवारी नहर पुलिया के पास पहुंचे थे कि सलमान, अरफाक और सेराज ने प्रधान पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुन तीनों मौके से भाग गए। उधर, प्रधान पर हमले की जानकारी कुड़वा गांव के लोगों को मिली तो लोग एकत्र होकर हरपुर तिवारी गांव की तरफ से चल दिए। उधर, माहौल बिगड़ते देख अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ला, सीओ सदर मुकेश प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर श्यामदेउरवां अनुज कुमार सिंह, एसओ पनियरा रामपाल सिंह यादव, एसओ घुघली रमाकर यादव, एलआईयू इंस्पेक्टर ओमप्रकाश सिंह सहित काफी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। बाद में ग्राम प्रधान अनिरुद्ध यादव की तहरीर पर हरपुर तिवारी निवासी सलमान, अरफाक और सेराज के खिलाफ केस दर्ज पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस एक अन्य आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें