फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीर जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद समेत साधु संत नदी में सफाई करने उतरे
विज्ञापन

आमी पवित्र नदी ही नहीं बल्कि सूफी विचारों की वाहक भी : सांसद

अमर उजाला ब्यूरो
मगहर। सद्गुरु कबीर के प्राकट्य दिवस के अवसर पर सोमवार को आमी नदी व उसके घाटों की साफ-सफाई की गई। इस अवसर पर सांसद शरद त्रिपाठी भी मौजूद रहे। सांसद के नेतृत्व में सुबह सात बजे आमी में उतरकर जलकुंभियों और कचरे की सफाई की गई। इस पुनीत कार्य में साधु संतों ने भी अपना योगदान दिया।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि सभी लोग आमी की सफाई में अपना योगदान देते रहें क्योंकि यह कबीर से जुड़ी आमी एक पवित्र नदी ही नहीं बल्कि सूफी विचारों का वाहक भी है। नदी की सफाई और इसे स्वच्छ रखने के लिए हम लोगों को पहल करनी पड़ेगी और इसे निरंतर किया जाना चाहिए। आमी के प्रदूषण की लड़ाई लोकसभा में पहुंचने के बाद वे निरंतर लड़ते रहे हैं और अभी तक कई बार इस मसले को लोकसभा में उठा चुके हैं। आमी को अब किसी भी हालत में प्रदूषित नहीं होने दिया जाएगा। क्योंकि अब आमी मात्र नदी ही नहीं रह गयी बल्कि कबीर भक्तों, श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आस्था का केंद्र भी बन चुकी है। महंत विचार दास ने कहा कि कबीर साहब आमी को अमिया कहकर पुकारा है जो लोगों की श्रद्धा और आस्था का केंद्र भी है। इस मौके पर नरेंद्र दास, संत केशव दास, अरविंद दास, गुड्डू वर्मा, संगीता वर्मा, महेंद्र दुबे, अभिजीत श्रीवास्तव, प्रदीप गुप्त, सुनीता अग्रहरी, अतुल श्रीवास्तव, एडवोकेट सुधीरलाल श्रीवास्तव, घड़ीदास, रविप्रकाश पांडेय, पारसनाथ, रामदुलारे यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें