फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने पति-पत्नी को रौंदा, दर्दनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोरखपुर।
सहजनवां थाना से कुछ दूर गोरखपुर-लखनऊ राजमार्ग पर ट्रक ने रविवार की देर शाम बाइक सवार पति-पत्नी को रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई लेकिन चार साल की बच्ची छिटककर दूर जा गिरी। उसे गंभीर चोटें आई हैं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक की चपेट में एक और युवक आया है। यह युवक मृत पति-पत्नी का भांजा बताया गया। भांजा सहजनवां चौराहे पर खड़ा होकर मामा-मामी का इंतजार कर रहा था। मृत व्यक्ति कानपुर नगर के बिजली विभाग (केस्को) में लाइनमैन था। घटना के बाद सहजनवां रोड चौराहे पर जाम लग गया। नाराज लोगों ने चक्काजाम कर पीड़ित परिवार की आर्थिक सहायता की मांग भी की। बाद में पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। मृत व्यक्ति के तीन बच्चे हैं।

सहजनवां के कोलहई निवासी अनिल निषाद (30) कानपुर नगर के बिजली विभाग में काम करते थे। भाई सुनील की शादी में हिस्सा लेने के लिए छुट्टी लेकर गोरखपुर आए थे। रविवार को देरशाम अनिल अपनी पत्नी धनावती (28) और चार साल की बच्ची अनुष्का के साथ बाइक से ससुराल सिहापार गए थे। देरशाम गांव लौट रहे थे। इसी बीच मोबाइल फोन पर अनिल की बात 20 वर्षीय भांजे से हुई। भांजे ने कहा कि वह सहजनवां चौराहे पर मिलने आ रहा है। इसी आधार पर अनिल ने बाइक चौराहे की तरफ मोड़ दी। बाइक से चौराहे के पास पहुंचे और रुकने की कोशिश की, तभी गोरखपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। इससे पति-पत्नी (अनिल और धनावती) की मौके पर मौत हो गई। दोनों का शरीर क्षत-विक्षत हो गया। ट्रक की टक्कर से बेटी बाइक से छिटककर दूर जा गिरी। पास खड़ा भांजा भी ट्रक की चपेट में आ गया। घटना थाने से कुछ दूर हुई थी, इसलिए पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। बाद में मृत अनिल के भाई सुनील की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी का ट्रक के नंबर के आधार पर मालिक की तलाश की जाएगी। ड्राइवर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। यह घटना दर्दनाक है। घायलों (बच्ची अनुष्का और भांजा शिवा) को पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने शिवा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।


- कानपुर के बिजली विभाग में लाइनमैन थे अनिल निषाद
- घायल बच्ची, भांजे को अस्पताल में भर्ती कराया गया
- ट्रक को पुलिस ने पकड़ा, भाई की तहरीर पर केस दर्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें