फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ विकेट से जीता म्यूजिक प्वाइंट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोरखपुर। वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन की ओर चल रही क्रिकेट सीरीज में रविवार को म्यूजिक प्वाइंट ने सिंह बरगर को 9 विकेट से हराकर सीरीज में पहली जीत दर्ज की। हालांकि सिंह बरगर पहले ही दो मैच जीतकर पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे है।

टॉस जीतकर म्यूजिक प्वाइंट ने पहले सिंह बरगर को बल्लेबाजी न्यौता दिया। 20 ओवरों के मैच में सिंह बरगर ने सुजीत के 38 , राकेश मौर्या के 30 रनों की मदद से 148 रन बनाए। गेंदबाजी में म्यूजिक प्वाइंट की ओर से मुकेश को तीन, आशीष, राकेश, रोहित, ब्रजेश, रीतेश को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


जवाब में म्यूजिक प्वाइंट ने रितेश के शानदार 93 रनों की बदौलत मात्र 15 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। विनोद ने 24 रन बनाए। बेहतर प्रदर्शन करने पर रितेश को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

- पांच मैचों की सीरीज में सिंह बरगर अब भी 2-1 से आगे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें