फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवम भल्ला रहे ओवरऑल टॉपर

Sat, 25 Aug 2018 02:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
शिवम भल्ला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में सिविल इंजीनियरिंग से बीटेक करने वाले शिवम भल्ला ओवरऑल टॉपर रहे। शिवम को कुलपति स्वर्ण पदक के अलावा कुलाधिपति स्वर्ण पदक एवं प्रशस्ति पत्र भी दिया गया। शिवम को आईओसीएल की ओर से इंटरव्यू कॉल आई है। उनका लक्ष्य जॉब करते हुए आईएएस बनना है। इसकी तैयारी भी उन्होंने शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खलीलाबाद के बरदहिया बाजार में रहने वाले शिवम के पिता सरकारी कर्मचारी हैं, जबकि मां दुर्गेश भल्ला गृहिणी। दो बहनें श्रेया और वर्षा पढ़ाई कर रही हैं। शिवम का कहना है कि उनके ताऊ ने डिप्लोमा किया था। उनसे ही प्रेरणा लेकर मैंने इंजीनियरिंग का रास्ता चुना है। दीक्षांत समारोह में जब शिवम को कुलाधिपति राम नाईक मेडल पहना रहे थे तो उनके माता-पिता खड़े होकर तालियां बजा रहे थे। इस अभूतपूर्व क्षण को उन्होंने कैमरे में कैद भी किया। पिता ने कहा कि बेटे ने गर्व से सिर ऊंचा कर दिया है। शुरू से ही उसमें गजब का आत्मविश्वास रहा है। आईएएस बनना चाहता है। विश्वास है वह बनकर दिखाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें