फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 टॉपर्स को मिला गोल्ड मेडल, डिग्री और शाबासी

Sat, 25 Aug 2018 01:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
मेडल हासिल करने के बाद विद्यार्थियों ने एक साथ फोटो खिंचाई। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल और डिग्री पाकर मालवीयंस के सपनों को पंख लग गए। कामयाबी की राह में कदम बढ़ाने वाले मेधावी कुलाधिपति राम नाईक के हाथों मेडल पाकर चहक उठे। समारोह खत्म होने के बाद काफी देर तक सेल्फी का दौर चला। मेधावियों ने दोस्तों और अभिभावकों के साथ जमकर जश्न मनाया।
विज्ञापन


दीक्षांत समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि मेट्रोमैन इंजीनियर ई. श्रीधरन एवं कुलाधिपति राम नाईक ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर, दीप जलाकर किया। विद्यार्थियों ने वंदेमातरम और कुलगीत गाया। इसके पूर्व दीक्षांत परिधान धारण कर कुलाधिपति के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें कुलपति प्रो श्रीनिवास सिंह, गोरखपुर यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो वीके सिंह एवं आचार्य गण शामिल रहे। कुलपति प्रो वीके सिंह ने यूनिवर्सिटी की उपलब्धियां गिनाईं और भविष्य में शोध के क्षेत्र बढ़ती संभावनाओं के बारे में विस्तार से बताया। इसके बाद अलग-अगल ब्रांच के 19 टॉपर्स को मंच पर बुलाया गया और कुलाधिपति ने गोल्ड मेडल और डिग्री के साथ शाबासी भी दी। इस दौरान मेट्रामैन ई श्रीधरन ने भी मेधावियों को उत्साह बढ़ाया। कुलाधिपति ने कहा कि शोध कार्य अच्छे ढंग से करने की जरूरत है। जिस तरह से इंजीनियरिंग के क्षेत्र में लड़कियां, लड़कों का मुकाबला कर रही हैं, इसे देखकर मुझे विश्वास है कि भविष्य में भी वे अपनी ताकत दिखाएंगी। यूनिवर्सिटी के 19 टॉपर्स में 9 लड़कियां शामिल हैं। इसमें महिला सशक्तिकरण का सुखद संदेश दिखाई दे रहा है।

बीटेक के गोल्ड मेडलिस्ट

सिविल इंजीनियरिंग : शिवम भल्ला
विज्ञापन

कंप्यूटर साइंस : सौरभ राम त्रिपाठी
इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग : सोनम प्रजापति
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग : परिधि जोशी
मैकेनिकल इंजीनियरिंग : संदीप मोदनवाल

एमटेक के गोल्ड मेडलिस्ट

पर्यावरण इंजीनियरिंग : हर्षिता सिंह
हिल एरिया डेवलेपमेंट इंजीनियरिंग : शिखर मोहन
स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग : चंदन कुमार गुप्ता
सिस्मिक डिजाइन एंड अर्थक्वेक इंजीनियरिंग : सिंधुसुता
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग : श्वेता वार्ष्णेय
इंफारमेशन टेक्नालॉजी : सोनाली पांडेय
पॉवर इलेक्ट्रानिक्स एंड ड्राइव्स : विनीत रंजन
कंट्रोल एंड इंस्ट्रूूमेंटेशन : बृजेश कुमार सिंह
डिजिटल सिस्टम : अंशिका श्रीवास्तव
कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग : सुगंधा तेजस्वी
इंट्रीग्रेटेड मैनुफैक्चरिंग : अभिषेक यादव
एनर्जी टेक्नालॉजी एंड मैनेजमेंट : प्रशांत मल्ल

एमसीए : श्रवण कुमार चौहान
एमबीए : नेहा सरोज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें