गोरखपुर। यूनिवर्सिटी की परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश 23 जुलाई से शुरू होेंगे। प्रवेश प्रक्रिया 28 जुलाई तक दीक्षा भवन में सुबह 10 बजे से दो बजे तक चलेगी। कुलपति प्रो विजय कृष्ण सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को संपन्न हुई अधिष्ठाताओं की बैठक में परास्नातक प्रवेश कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में प्रतिकुलपति प्रो एसके दीक्षित, प्रवेश परीक्षा के समन्वयक प्रो अजेय कुमार गुप्ता, कुलसचिव शत्रोहन वैश्य और सभी संकायों के अधिष्ठातागण उपस्थित थे।
स्नातक में कॉलेजों का आवंटन आज से
गोरखपुर। यूनीवर्सिटी से संबद्ध कॉलेजों में स्नातक में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को कॉलेज का आवंटन 20 से 25 जुलाई तक होगा। विद्यार्थियों को प्रवेश 25 जुलाई तक ले लेना है। इसके बाद आवेदन निरस्त माने जाएंगे।