फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर यूनिवर्सिटी को मिले 84 शिक्षक

Tue, 03 Jul 2018 01:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर यूनिवर्सिटी को 10 विभागों के लिए 84 और शिक्षक सोमवार को मिल गए। कार्य परिषद की बैठक में शिक्षकाें की भर्ती के दूसरे चरण की नियुक्ति का लिफाफा खोला गया, जिस पर सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से मुहर लगा दी। दो प्रोफेसर, छह एसोसिएट प्रोफेसर एवं 76 असिस्टेंट प्रोफेसर का चयन हुआ है। इन शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंप दिया गया, कुछ ने विभाग में उपस्थिति भी दर्ज कराई। 29 अप्रैल को पहले चरण की भर्ती के दौरान 10 विभागों में 54 शिक्षकों की नियुक्ति हुई थी।
विज्ञापन

प्रशासनिक भवन में सोमवार को सुबह से ही गहमागहमी बनी रही। कुलपति वीके सिंह की मौजूदगी में कार्य परिषद के सदस्यों ने विभागवार चयनित अभ्यर्थियों का लिफाफा खोला। इस दौरान परिसर में मौजूद अभ्यर्थियों की धड़कने बढ़ी रहीं। चयनित अभ्यर्थियों की सूची सार्वजनिक होने के साथ ही बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया।

हॉस्टल के लिए जमीन देने से मनाही

कार्य परिषद के सदस्यों के सामने भारत सरकार की अनुसूचित जाति, जनजाति आयोग की ओर से एससी,एसटी हॉस्टल के लिए मांगी गई जमीन पर चर्चा हुई। सदस्यों का कहना था कि जब हॉस्टल में यूनिवर्सिटी की छात्राएं नहीं रहेंगी और नियंत्रण भी समाज कल्याण विभाग के पास होगा तो परिसर में सुरक्षा व्यवस्था व अन्य इंतजाम को लेकर दिक्कतें आएंगी। इस पर सर्वसम्मति से हॉस्टल के लिए जमीन नहीं देने का प्रस्ताव पारित कर दिया गया। साथ ही यह भी तय हुआ कि अगर यूनिवर्सिटी की छात्राओं को भी इस हॉस्टल में रहने दिया जाएगा तो भविष्य में जमीन देने पर विचार किया जा सकता है। सर्वसम्मति से शासन को फैसले से अवगत कराने के लिए कुलपति को अधिकृत किया गया। शासन ने हॉस्टल निर्माण के लिए समाज कल्याण विभाग को 43 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। समाज कल्याण विभाग ने यूनिवर्सिटी प्रशासन ने जमीन मुहैया कराने का अनुरोध किया था।

इस विभागों को मिले शिक्षक

रसायन विज्ञान
विज्ञापन

एसोसिएट प्रोफेसर 04
असिस्टेंट प्रोफेसर 14


ललित कला एवं संगीत
असिस्टेंट प्रोफेसर 05


भूगोल
प्रोफेसर 01
असिस्टेंट प्रोफेसर 05


राजनीति विज्ञान
असिस्टेंट प्रोफेसर 02


संस्कृत
असिस्टेंट प्रोफेसर 08


समाजशास्त्र
असिस्टेंट प्रोफेसर 04


उर्दू
असिस्टेंट प्रोफेसर 2


कामर्स
एसोसिएट प्रोफेसर 02
असिस्टेंट प्रोफेसर 06


शिक्षाशास्त्र
असिस्टेंट प्रोफेसर 07


इलेक्ट्रॉनिक्स
असिस्टेंट प्रोफेसर 01


गृह विज्ञान
असिस्टेंट प्रोफेसर 02


भौतिक विज्ञान
प्रोफेसर 01
असिस्टेंट प्रोफेसर 16
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें