फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे सही स्थान पर लगाएं

Thu, 22 Feb 2018 12:05 AM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नगर के छह से अधिक बैंक का बुधवार को प्रभारी एसपी अरविंद मिश्र ने निरीक्षण किया। यहां संदिग्ध दिखने वाले लोगों और बिना किसी काम के बैंकों के बाहर या आसपास मिलने वालों से पूछताछ भी की। कई बैंकों में कैमरे ठीक स्थानों पर नहीं लगे मिले। इन्हें उचित स्थान पर लगवाने का निर्देश दिया। जिससे संदिग्धों पर नजर रखी जा सके।
विज्ञापन


दोपहर डेढ़ बजे निरीक्षक को निकले प्रभारी एसपी सबसे पहले नगर के एसबीआई की शाखा पहुंचे। यहां सीसीटीवी कैमरा उचित स्थान पर न नहीं लगा मिला। बैंक में लगे सायरन को बजवा कर देखा कि सायरन बज रहा है या नहीं। यहां संदिग्ध दिखने वाले दो लोगों को रोककर पूछताछ की और उन्हें चेतावनी देते हुए छोड़ा कि बिना किसी काम के बैंक के इर्द- गिर्द घूमते हुए पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी। इसके बाद पीएनबी शाखा में पहुंचकर निरीक्षण किया। यहां बैंक गार्ड को एक स्थान पर बैठे रहने पर निर्देश दिया कि ड्यूटी करते समय सतर्क होकर ड्यूटी करने का निर्देश दिया और कहा कि कोई भी संदिग्ध दिखाई पड़े तो उससे पूछताछ जरूर करें।

अगर वह कोई परेशानी हो तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। इसके साथ ही एचडीएफसी, सेंट्रल बैंक, इलाहाबाद बैंक आदि में जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान एसओ सदर डीके श्रीवास्तव सहित थाने की पुलिस मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें