फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदाई के साथ ही स्वागत की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दोपहर में शहर से जाने के तीन घंटे बाद ही पुलिस और प्रशासनिक अमला फिर उनके स्वागत की तैयारी में जुट गया। योगी 24 को गोरखपुर आएंगे। दो दिवसीय दौरे के दौरान वह रविवार की दोपहर तीन बजे गोरखपुर यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक भवन परिसर में लगी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इस अवसर पर राज्यपाल राम नाईक भी मौजूद रहेंगे। प्रतिमा के अनावरण के बाद मुख्यमंत्री और राज्यपाल यूनिवर्सिटी के दीक्षा भवन में विद्यार्थियों को संबोधित भी करेंगे। इसके बाद राज्यपाल के वापस लखनऊ लौट जाने की उम्मीद है जबकि मुख्यमंत्री, मंदिर में रात्रि निवास कर अगले दिन लखनऊ रवाना होंगे।
विज्ञापन

किसानों को ऋण माफी का प्रमाणपत्र देने गुरुवार को आए मुख्यमंत्री शुक्रवार की दोपहर 12 बजे वाराणसी निकल गए। उनके जाने के बाद दोपहर चार बजे डीएम और एसएसपी की अगुवाई में प्रशासन और पुलिस के करीब दर्जन भर अफसरों ने यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक भवन में बैठक कर मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियां की। इसके बाद अफसरों ने दीक्षा भवन पहुंचकर वहां भी सुरक्षा आदि व्यवस्था की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें