फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पमपम हत्याकांड : हत्यारों की गिरफ्तारी न होने से गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पीस पार्टी नेता राजकपूर उर्फ पमपम पाठक की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज समर्थक बुधवार रात सड़क पर उतर आए। पहले जूनियर हाईस्कूल परिसर में जुटे समर्थकों ने कैंडल मार्च निकाला और आजाद तिराहे पर पहुंच कर जाम लगा दिया। इसके बाद मुखलिसपुर तिराहे पर पहुंचे और यहां भी जाम लगा दिया।
विज्ञापन

बखिरा क्षेत्र के सिंहटीकर गांव निवासी एवं पीस पार्टी नेता पमपम पाठक की हत्या के तीन दिन बाद भी आरोपी नहीं पकड़े जा सके हैं। इससे नाराज लोगों ने पमपम के पिता राजेेश पाठक की अगुआई में समर्थक रात करीब साढ़े आठ बजे सड़क पर उतर गए और जूनियर हाईस्कूल से कैंडल मार्च निकाला। हत्या से दुखी समर्थकों की आंखें नम थी, लेकिन चेहरे पर साफ गुस्सा झलक रहा था। समर्थक अस्पताल तिराहा, बैंक चौराहा, गोला बाजार, मुखलिसपुर तिराहा से होकर आजाद तिराहे पर पहुंचे और जाम लगा दिया। करीब 20 मिनट तक जाम लग जाने से आवागम बाधित हो गया। समर्थकों का आरोप था कि पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है और हत्यारे फरार हैं। पुलिस ने 48 घंटे का वक्त मांग रही थी, जबकि समर्थक जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दे रहे थे। बाद में शहर कोतवाल राकेश सिंह यादव के समझाने जल्द गिरफ्तारी के आश्वासन पर लोग मान गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें