गोरखपुर। दशहरा एवं दीपावली में होनेे वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने (05717/05718) कटिहार-जालंधर सिटी के बीच एक जोड़ी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन पांच फेरों में चलाने का निर्णय लिया है। कटिहार-जालंधर सिटी स्पेशल कटिहार से प्रत्येक गुरुवार 28 सितंबर से 26 अक्टूबर तक तथा जालंधर सिटी से प्रत्येक शनिवार 30 सितंबर से 28 अक्टूबर को चलेगी।
स्पेशल ट्रेन कटिहार से सुबह 9 बजे चलकर नौगछिया, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, सीवान, थावे, तमकुही रोड, पड़रौना, कप्तानगंज होकर गोरखपुर रात 10.30 बजे पहुंचेगी। फिर बस्ती, गोंडा होते हुए दूसरे दिन सीतापुर कैंट, मुरादाबाद, सहारनपुर, अंबाला कैंट, लुधियाना के रास्ते जालंधर सिटी शाम 6.30 बजे पहुंचेगी। वापसी में जालंधर सिटी से ट्रेन देर रात 1.15 बजे चलेगी और दूसरे दिन गोरखपुर से रात 10 बजे पहुंचकर तीसरे दिन सुबह 11.30 बजे कटिहार पहुंचेगी। ट्रेन में जनरल के छह, स्लीपर के पांच, एसी-3 के दो, एसी-2 का एक तथा एसएलआर के दो कोच होंगे।