फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर के हत्यारों को जल्द पकड़ें- सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार की देर रात देवरिया में सरकारी डॉक्टर की हत्या के बारे में जानकारी ली। आईजी मोहित अग्रवाल से उन्होंने पूछा कि अपराधियों को पकड़ने के लिए अब तक क्या किया है? उन्होंने वारदात का जल्द खुलासा करने को कहा। आईजी ने उन्हें भरोसा दिलाया कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने देरशाम गोरखपुर मंडल के कमिश्नर, आईजी, डीआईजी, डीएम और एसएपी को गोरखनाथ मंदिर बुलाया। अफसरों से कहा कि मुहर्रम और नवरात्र एक साथ मनाया जा रहा है। कानून-व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रहे। समुचित इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। गड़बड़ी करने वालों से सख्ती से निपटें। मुख्यमंत्री ने मंडल के कानून व्यवस्था की जानकारी भी ली और कहा है कि अपराधियों को दंडित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराधियों को ऐसी सजा दिलवाएं ताकि अपराध करने वाले कांप जाएं। मीटिंग से निकलने के बाद कमिश्नर ने देररात अफसरों के साथ मीटिंग कर मातहतों को मुख्यमंत्री के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें