फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगढ़ ताल में होंगे इंटरनेशनल वाटर स्पोर्ट्स

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। आने वाले दिनों में रामगढ़ताल केवल पर्यटन के लिए ही नहीं, वाटर स्पोर्ट्स के लिए भी जाना जाएगा। सीएम की महत्वाकांक्षी रामगढ़ताल परियोजना के तहत बनने वाले वॉटर स्पोर्ट्स पार्क में अंतरराष्ट्रीय स्तर के वाटर स्पोर्ट्स होंगे। इसकी कवायद शुरू हो गई है। गोवा के नोडल अधिकारी की देखरेख में दो सदस्यीय टीम ने 30 जून से 3 जुलाई तक रामगढ़ताल का सर्वे कर यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्पोर्ट्स के आयोजन की कार्ययोजना तैयार की है। वहीं पर्यटन महानिदेशक ने दिल्ली के वॉटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन को पत्र लिखकर स्पोर्ट्स के आयोजन गोरखपुर में भी कराने के लिए संपर्क साधा है।
बता दें की 100 करोड़ की लागत से 3500 वर्ग मीटर में बनने वाले वाटर स्पोर्ट्स पार्क में प्रशासनिक भवन, टिकट रूम, हेल्प डेस्क के साथ रेस्टोरेंट और कई स्टाल लगाए जाएंगे। शौकीन यहां बोटिंग का भी लुत्फ उठा सकेंगे। इसके लिए 10 और 20 सीट वाली सोलर बोट और छह-छह सीट वाली पेट्रोल बेस्ड और जीआरपी बोट भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए पूंजी निवेश बढ़ाने और युवाओं को रोजगार मुहैया कराने की भी योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
रामगढ़ताल में वाटर स्पोर्ट्स के आयोजन के लिए गोवा से पर्यटन मंत्रालय की नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वाटर स्पोर्ट्स की दो सदस्यीय टीम नेे सर्वे कर रिपोर्ट तैयारी की है। टीम ने पानी की सफाई के साथ संसाधनों को विकसित करने का प्लान बनाया है।
- रवींद्र कुमार, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें