फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसेफेलाइटिस से बचाव के लिए कार्ययोजना बनाएं डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोरखपुर। इंसेफेलाइटिस से बचाव के लिए कमिश्नर ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी विभाग के अधिकारियों से इंसेफेलाइटिस से बचाव के लिए किए जा रहे उपायों के बारे में जानकारी ली और विभिन्न निर्देश दिए। वहीं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा करते हुए एडी पशुपालन को जानकारी न होने पर तथा अधिशासी अधिकारी हाटा एवं अधिशासी अधिकारी कुशीनगर को शौचालय निर्माण में अपेक्षित प्रगति न होने प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया।
बृहस्पतिवार को हुई बैठक में उन्होंने अधिकारियों सेे इसके लिए कार्ययोजना तैयार कर काम करने को कहा। उन्होंने कहा कि डॉक्टर कार्ययोजना तैयार करें और अस्पतालाें में उपलब्ध सुविधाओं को आशा, एएनएम आदि के माध्यम गांव गाव एवं आम जनता को जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं। इस दौरान उन्होंने अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य, सहायक निदेशक बेसिक शिक्षा, संयुक्त शिक्षा निदेशक को मंडल में इंसेफलाइटिस से बचाव एवं रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए प्रार्थना सभा में बच्चों को इंसेफे लाइटिस रोग से बचाव के लिए पूर्व की भांति शपथ दिलाने के साथ ही बच्चों को हाथ धुलने का तरीका समझाने का निर्देश दिया। जल निगम के अधिकारियों को इंसेफे लाइटिस रोग से प्रभावित गांवों में पानी की जांच एवं अभियान चलाकर सफाई कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने बच्चों को इंसेफे लाइटिस रोग से बचाव एवं रोकथाम, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर वाद विवाद प्रतियोगिता एवं पेंटिंग आदि के माध्यम से जागरूक करने पर बल दिया। इस दौरान अपर निदेशक स्वास्थ्य, चारों जिलों के सीएमओ सहित विभिन्न विभागों के मंडलीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

अलग से लगाएं

जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही क्षम्य नहीं
गोरखपुर। जिलाधिकारी राजीव रौतेला ने सभी उपजिलाधिकारी को तहसील दिवस के मामलों में समयबद्ध और गुणवत्तापरक निस्तारण का निर्देश दिया। साथ ही चेतावनी दी कि जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही को क्षम्य नहीं होगी। बृहस्पतिवार को डीएम ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कर करेत्तर एवं राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक की। इस दौरान जन शिकायतों के सही ढंग से निस्तारण के अलावा सभी विभागाें के अधिकारियाें को वसूली कार्य में और तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी एसडीएम को आम आदमी बीमा योजना और किसान बीमा योजना में लाभ दिलाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें