ननिहाल आए बालक की कुएं में गिरने से मौत
मिठौरा। निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मिठौरा में बुधवार को दिन में 11 बजे ननिहाल आया एक बालक खेलते हुए कुएं में जा गिरा। पास में खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया तो परिजनों ने उसे कुएं से बाहर निकाला। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठौरा ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना दिए बगैर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
निचलौल थानाक्षेत्र के ग्राम सभा बरवा सोनिया निवासी मंटू (4) पुत्र इंद्रजीत अपने नाना के यहां मिठौरा बाजार आया था। बुधवार को दिन में खेलते हुए पास में स्थित कुएं में गिर गया। पास में खेल रहे बच्चों ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने बच्चे को कुएं से बाहर निकाला और आननफानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मिठौरा ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।