फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में दीपावली मनाएंगे सीएम योगी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने घर गोरखपुर में ही दीपावली मनाएंगे। चार दिवसीय दौरे पर सीएम 16 अक्टूबर की सुबह गोरखपुर पहुंचेंगे। इस दौरान वह पिपराइच और मुंडेरवा चीनी मिल के साथ ही कई योजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इन चार दिनों में सीएम कुशीनगर के अलावा अयोध्या भी जाएंगे। कार्यक्रमों की फेहरिस्त लंबी होने से वह ज्यादातर दौरा हेलीकॉप्टर से करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
मुख्यमंत्री 16 की सुबह 9.50 बजे गोरखपुर पहुंचेंगे। सुबह 10 बजे फर्टिलाइजर कारखाने के साथ गेल के गैस टर्मिनल का भूमि पूजन करेंगे। इसके बाद पिपराइच में चीनी मिल का शिलान्यास करेंगे। यहां के लिए एडीएम (फाइनेंस) डा. चंद्रभूषण को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया (गेल) के प्रबंधक अभिषेक सिंह ने बताया कि खाद उत्पादन के लिए वाराणसी से गैस पाइप लाइन बिछाई जा रही है जो धनघटा, संतकबीरनगर से खजनी, सहजनवां व सदर तहसील होते हुए गोरखपुर आएगी।
विज्ञापन

सीएम वहां से कैंपियरगंज स्थित सोनौरा बुजुर्ग जाएंगे जहां वह राजकीय इंटर कॉलेज की नींव रखेंगे। वहां से वह कैंपिंयरगंज तहसील के गोपालगंज हरनामपुर जाएंगे और वहां भी राजकीय गर्ल्स इंटर कालेज की आधारशिला रखेंगे । शाम को गोकुल अतिथि भवन में उद्यमियों के साथ बैठक कर गीडा की समस्याओं और उद्योगों की स्थापना पर चर्चा करेंगे। 17 अक्तूबर की सुबह पिपरौली व चरगांवा में सीएचसी का लोकार्पण करेंगे। वहां से नौसड़ में नौसड़-बाघागाड़ा तक फोरलेन का शिलान्यास करने के बाद तरकुलानी रेगुलेटर का शिलान्यास करेंगे और फिर कुशीनगर रवाना हो जाएंगे। लौटकर गोरखनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन 18 को अयोध्या जाएंगे। वहां छोटी दीपावली के मौके पर सरयू में आरती समेत अन्य कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद गोरखपुर लौट आएंगे। रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन 19 को दीपावली पर गोरखपुर के वनटांगिया गांव जाएंगे। 20 अक्टूबर की सुबह उनके यहां से लखनऊ रवाना होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


16 को दो प्रमुख सचिव शहर में
गोरखपुर। गीडा के उद्यमियों की समस्याएं दूर होने की संभावना बढ़ गई है। 16 अक्टूबर को गीडा के उद्यमियों के साथ मुख्यमंत्री की बैठक होने वाली है। गोकुल अतिथि भवन में मुख्यमंत्री उद्योगपतियों की समस्याएं सुनेंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बैठक में उद्योगपतियों की ब्याजमाफी, नक्शा पास कराने की तय समय सीमा समेत अन्य मसलों पर निर्णय होगा। इसकी कार्ययोजना तैयार करने के लिए दो प्रमुख सचिव 16 अक्टूबर की सुबह गोरखपुर पहुंच रहे हैं। चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के पूर्व अध्यक्ष एसके अग्रवाल ने बताया कि 16 की सुबह प्रमुख सचिव उद्योग और प्रमुख सचिव टेक्सटाइल गोरखपुर पहुंचेंगे। यहां उनकी उद्योगपतियों के अलावा टेक्सटाइल से जुड़े उद्यमियों के साथ वार्ता होगी। शाम को मुख्यमंत्री के साथ उद्योगपतियों की बैठक होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें