फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेंडर हड़ताल पर, पानी को परेशान रहे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
आरपीएफ सिपाहियों पर बिना भुगतान किए ही पानी ले जाने का आरोप लगाकर शनिवार को वेंडर हड़ताल पर चले गए। स्टेशन पर लगे 12 वाटर वेंडिंग मशीनों के बंद हो जाने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गईं। करीब तीन घंटे तक वेंडर हड़ताल पर रहे। बाद में इंस्पेक्टर के समझाने पर हड़ताल खत्म हुई।
विज्ञापन

वेंडरों का आरोप है कि आरपीएफ सिपाही अक्सर बिना रुपये दिए पानी ले जाते हैं। मना करने पर गाली-गलौच करते हैं। शनिवार को भी इसी बात को लेकर बहस हो गई। इससे नाराज होकर 12 वाटर वेंडरों ने सुबह साढ़े आठ बजे सभी मशीनें बंद कर दीं और प्लेटफॉर्म एक पर इकट्ठा होकर प्रदर्शन करने लगे। इन लोगों ने आरपीएफ सिपाहियों पर वसूली का भी आरोप लगाया। कहा कि आला अफसर भी इस काम में लगे हुए हैं। मौके पर पहुंचे अधिकारियों के आश्वासन के बाद वेंडरों ने हड़ताल खत्म कर दी। आरपीएफ इंस्पेक्टर केएन तिवारी ने बताया कि वेंडर और सिपाही में पानी को लेकर कहासुनी हुई थी। वेंडर से उनकी समस्या पूछी गई। लिखित में शिकायत मांगने पर उसने इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें