गोरखपुर। महापद्मनंद कम्यूनिटी एजुकेटेड एसोसिएशन की ओर से शनिवार को खेलकूद, गीत-संगीत, कला, वाद-विवाद प्रतियोगिता और अन्य विधा में विशिष्ट स्थान पाने वाले 72 मेधावियों को सम्मानित किया गया। गोलघर के गोजए सभागार में कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथि एवं संगठन सचिव डॉ. कन्हैया नंद और डॉ. राजेंद्र शर्मा ने लोगों ने शील्ड और प्रशस्ति पत्र दिए।
डॉ. कन्हैया ने कहा कि शिक्षा के बिना सर्वांगीण विकास संभव नहीं है। इसलिए नाई, नंदवंशी समाज के लोग बच्चों को उच्चशिक्षा दिलाएं। डॉ. राजेंद्र शर्मा ने कहा कि सात दशकों से समाज आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़ा हुआ है। विकास के लिए शिक्षा जरूरी है। डॉ. हरिकेश नंदवंशी, सुदामा नंद, ओमप्रकाश शर्मा, आरके शर्मा, बैजनाथ शर्मा, गौरीशंकर शर्मा, विश्वनाथ शर्मा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष आरडी नंद, विनय शर्मा, शिवनाथ नंद, साधुशरण, त्रियुगी नारायण, सूर्यभान शर्मा, उमेश शर्मा, अमित, अंजनी, प्रेम नारायण शर्मा, रंगीलाल शर्मा आदि मौजूद रहे।