फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल जाने के लिए चिन्हित दिव्यांगों को मिलेगा किराया

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। स्कूल आने-जाने में कठिनाई महसूस कर रहे बच्चों को वाहन का किराया सरकार देगी। जिले के 61 बच्चों को लाभान्वित करने का लक्ष्य मिला है। एस्कॉर्ट एलाउंस के रूप में हर बच्चे को पांच सौ रुपये प्रति माह की दर से भुगतान किया जाएगा। यह रकम सीधे अभिभावक के बैंक खाते में भेजी जाएगी। सर्व शिक्षा अभियान के परियोजना निदेशक की ओर से बीएसए को गाइड लाइन दी जारी की गई है। सभी बीईओ को लिस्ट तैयार कर राज्य परियोजना को 16 अगस्त तक भेजना है।
विज्ञापन

विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को स्कूल आने जाने में कोई परेशानी न हो। इसको ध्यान में रखते हुए सरकार ने उन्हें एस्कॉर्ट एलाउंस यानी वाहन का किराया देने का निर्णय लिया है। राज्य परियोजना सर्व शिक्षा अभियान की ओर से जारी पत्र के अनुसार जनपद में 61 विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को चिन्हित करने को कहा गया है। इन्हीं बच्चों के अभिभावकों को वाहन का किराया दिया जाएगा, जिससे वे बच्चे को स्कूल आसानी से छोड़ सकें। जेई-एईएस प्रभावित दिव्यांग बच्चों को विशेष रूप से चिन्हित किया जाना है। स्कूल प्रबंध समिति की ओर से बच्चों का प्रस्ताव दिया जाएगा। बीईओ प्रस्ताव को अनुमोदित कर जिला कमेटी को भेजेंगे। यहां से सूची अनुमोदित होने के बाद राज्य परियोजना को भेजी जाएगी। स्कूल में जुलाई में 70 प्रतिशत उपस्थिति को आधार बनाया जाएगा। 10 माह तक वाहन का किराया 500 रुपये प्रति माह की दर से दिया जाएगा। वाहन किराया सीधे बैंक एकाउंट में भेजा जाएगा। बीएसए जगदीश शुक्ला ने बताया कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को सूची बनाने के निर्देश दिए जा चुके हैं। निर्धारित तिथि के पहले ही सूची तैयार कर राज्य परियोजना कार्यालय को भेज दी जाएगी। विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को स्कूल आने जाने के लिए वाहन का किराया 500 रुपये प्रति माह की दर से दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें