फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। शनिवार को हाटा कोतवाली के झांगा बाजार में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। हाटा कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

महाराजगंज जनपद के लक्ष्मीपुर गांव निवासी 25 वर्षीय माया की शादी हाटा कोतवाली के झांगा बाजार के रहने वाले राजू सिंह से हुई थी। राजू वर्तमान समय में रोजी रोटी के सिलसिले में विदेश में हैं। शनिवार को माया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर झांगा बाजार पहुंचे मायके वालों ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या गला दबाकर की गई है। मायके वालों का आरोप है कि माया का जेठ दहेज में एक लाख रुपये और मांग रहा था। रुपये नहीं देने पर गला दबाकर हत्या की गई है।
कोतवाल शैलेष सिंह के अनुसार मायके वालों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें