फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसेफेलाइटिस से तीन की मौत, 16 नए मरीज भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। मेडिकल कॉलेज के इंसेफेलाइटिस वार्ड में बीते 24 घंटे में तीन और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही 16 नए मरीज भर्ती किए गए हैं।
पूर्वांचल में इंसेफेलाइटिस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। मेडिकल कॉलेज के इंसेफेलाइटिस वार्ड में बीमारी के चलते लगातार दो दिनों में तीन-तीन मरीजों की जान जा चुकी है। अब 24 घंटे में तीन और मरीजों की मौत हो गई। इनमें खलीलाबाद निवासी 22 वर्षीय कंचन पुत्री हरिदास, सिवान बिहार निवासी साढ़े छह वर्षीय सूर्यांश पुत्र उपेंद्र कुमार और पिपरा कुशीनगर का 11 वर्षीय ओम गुप्ता पुत्र सुनील शामिल हैं। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज में इस साल बीमारी से मरने वालों की संख्या 114 हो गई है। इसके अलावा बीते 24 घंटे में 10 मरीजों को जहां डिस्चार्ज कर दिया गया, वहीं 16 नए मरीजों को भर्ती किया गया। इनमें गोरखपुर और कुशीनगर के पांच-पांच, बस्ती-सिद्धार्थनगर के दो-दो और देवरिया-बिहार के एक-एक मरीज शामिल हैं। इस वर्ष अब तक मेडिकल कॉलेज में इंसेफेलाइटिस के 432 मरीज भर्ती हुए हैं। 78 मरीजों का इलाज अभी भी मेडिकल कॉलेज के इंसेफेलाइटिस वार्ड में जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें