फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हड़ताल पर

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के आह्वान पर शनिवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे। इस दौरान सभी परियोजना कार्यालयों पर धरना देकर मानदेय बढ़ाने की मांग किया।
विज्ञापन

खलीलाबाद परियोजना कार्यालय पर ब्लाक अध्यक्ष राजमति देवी के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं धरना पर बैठीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने वादा किया था कि कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोत्तरी की जाएगी, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया। ऐसे में जब तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 18 हजार तथा सहायिकाओं को नौ हजार रुपये मानदेय नहीं दिया जाता है। तब तक धरना-प्रदर्शन चलता रहेगा। धरने में शीला यादव, पूनम, राधिका, विजय सिंह, कैलाश पति, निर्मला पांडेय, ऊषा देवी, सुनीता यादव, ऊषा सिंह, चंपावती आदि उपस्थित रहीं।
सांथा प्रतिनिधि के अनुसार, बाल विकास परियोजना कार्यालय सांथा पर भी हड़ताल के क्रम में धरना दिया गया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष मीरा शुक्ला, संध्या गोयल ,बीना मिश्रा,कमलावती देवी ,मंजू चौधरी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

वहीं नाथनगर परियोजना कार्यालय पर हड़ताल के दौरान नाथनगर ब्लॉक अध्यक्ष रानी दूबे, बीना श्रीवास्तव, सुमित्रा पांडेय, बीना दूबे, सुशीला त्रिपाठी, कमलावती, चंद्रकला, शैलेश राय, चंद्रमुखी, शीला, कमलावती आदि मौजूद रही। बाघनगर प्रतिनिधि के अनुसार सेमरियावां ब्लॉक के सीडीपीओ कार्यालय हुए धरने में ब्लॉक अध्यक्ष वसीमा खातून, ऊषा गौतम, ऊषा देवी, दुर्गावाती, पिंकी, किरन देवी, निर्मला, जानकी, अनीता, रेहाना खातून, मोमिना, प्रेमपती, चंद्रावती, इंद्रावती, रंभा देवी, अवधेश कुमारी आदि मौजूद रहीं। इसी क्रम में अन्य ब्लाकों में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने कलमबंद हड़ताल कर धरना दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें