फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः दुर्गा प्रतिमाओं पर भारी पड़ रही बारिश, दो दिन बाद नवरात्र, मूर्तिकारों के होश उड़े

Thu, 26 Sep 2019 06:26 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती
विज्ञापन
पंडाल में रखीं दुर्गा मूर्तियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पंडाल के अंदर दुर्गा प्रतिमा बना रहे मूर्तिकारों के समक्ष दो दिन की लगातार बारिश संकट पैदा कर दी है। भानपुर के पंडाल में मूर्तिकार सुजैन पाल की 12 मूर्तियां भीगकर क्षतिग्रस्त हो गईं। जिससे नुकसान के साथ आपूर्ति का संकट बढ़ गया है। 

विज्ञापन


मूर्तिकार इन दुर्गा प्रतिमाओं को दोबार ठीक कर अंतिम रूप देने में लगे हैं लेकिन लगातार बारिश से पंडाल में पानी भर जाने से आपूर्ति के लिए चिंता बढ़ गई है। 29 से नवरात्र शुरू हो रहा है। 

मूर्तिकार सुजैन पाल ने बताया कि जो मूर्तियां भीगी हैं उनमें सभी की बुकिंग हो चुकी थी। इसी तरह कई छोटी मूर्तियों के ढांचे भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मरम्मत पर भी गीली मिट्टी को सूखाने में भी परेशानी आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें