गोरखपुर। कोहरे और खराब मौसम को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने 50 ट्रेनों के निरस्तीकरण की अवधि बढ़ा दी है।
15 फरवरी तक पूर्व में निरस्त ट्रेनों को अब 31 मार्च तक निरस्त कर दिया गया है। चार ट्रेनों का संचालन एक अप्रैल को भी निरस्त रहेगा। इनमें गोरखपुर से होकर जाने वाली 16 ट्रेनें शामिल हैं। जबकि गोरखपुर से जाने वाली 10 ट्रेनों के फेरे कम किए गए हैं।
निरस्त ट्रेनें
- 22424 अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस
- 22423 गोरखपुर -अमृतसर एक्सप्रेस (एक अप्रैल तक)
- 14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस (एक अप्रैल तक)
- 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस
- 15019 गोरखपुर-नौतनवां एक्सप्रेस
- 15020 नौतनवां-गोरखपुर एक्सप्रेस
- 05106 बस्ती-गोरखपुर स्पेशल
- 05105 गोरखपुर-बस्ती स्पेशल
- 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस
- 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस
- 19269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस
- 19270 मुजफ्फरपुर-पोरबंदर एक्सप्रेस
- 15705 कटिहार-दिल्ली एक्सप्रेस
- 15706 दिल्ली-कटिहार एक्सप्रेस
- 15209 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस
- 15210 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस
इनके घटे फेरे
- 12561 जयनगर-नई दिल्ली एक्सप्रेस 21, 28 फरवरी, 7, 14, 21 एवं 28 मार्च को निरस्त।
- 12562 नई दिल्ली-जयनगर एक्सप्रेस 22 फरवरी 1, 08, 15, 22, 29 मार्च को निरस्त।
- 15203 बरौनी जं-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस 19, 26 फरवरी, 05, 12, 19, 26 मार्च को निरस्त।
- 15204 लखनऊ जंक्शन-बरौनी जं. एक्सप्रेस 20, 27 फरवरी, 06, 13, 20 एवं 27 मार्च को निरस्त।
- 15273 रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस 21, 28 फरवरी, 07, 14, 21, 28 मार्च को निरस्त।
- 15274 आनंद विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस 22 फरवरी, 01, 08, 15, 22 एवं 29 मार्च को निरस्त।
- 11123 बरौनी जंक्शन-ग्वालियर एक्सप्रेस 19, 22, 26 फरवरी, 01, 05, 08, 12, 15, 19, 22, 26 एवं 29 मार्च को निरस्त।
- 11124 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस 18, 21, 25, 28 फरवरी, 04, 07, 11, 14, 18, 21, 25 एवं 28 मार्च को निरस्त।
- 12595 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस 18, 25 फरवरी, 04, 11, 18, 25 मार्च को निरस्त।
- 12596 आनंद विहार टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस 19, 26 फरवरी, 05, 12, 19, 26 मार्च को निरस्त।
तीन जोड़ी ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगेंगे
गोरखपुर। रेल प्रशासन ने तीन जोड़ी ट्रेनें में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। चौरीचौरा एक्सप्रेस में 10 और 11 फरवरी को गोरखपुर से, 11 व 12 फरवरी को कानपुर अनवरगंज से, कृषक एक्सप्रेस में 10 फरवरी को लखनऊ जंक्शन से, 11 फरवरी को वाराणसी सिटी से, गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस में 10 फरवरी को गोरखपुर से तथा 11 फरवरी को पनवेल से शयनयान श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।