गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को फिर शहर में होंगे। वह शाम 5:10 बजे आएंगे। 5:25 बजे से 5:35 बजे तक सर्किट हाउस के पास नव निर्मित एनेक्सी भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वह 5:50 बजे से 6:40 बजे देवरिया बाईपास स्थित भारतीय स्टेट बैंक के नए भवन का लोकार्पण करने के बाद गोरखनाथ मंदिर में ही रात्रि विश्राम करेंगे।
मुख्यमंत्री अगले दिन 10 फरवरी को सुबह 9:30 से 10 बजे तक गोरखनाथ मंदिर परिसर मेें संचारी रोग पखवारा का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद 10:30 बजे से 12 बजे तक गुरु गोरक्षनाथ मंदिर स्मृति सभागार में गुरु गोरक्षनाथ नर्सिंग कालेज के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 2:30 बजे से 4 बजे तक मुख्यमंत्री महाराणा प्रताप महाविद्यालय जंगल धूषण के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद 4:15 बजे से 5:00 बजे तक भारत-फ्र ांस के बीच आयोजित महिला हॉकी मैच देखेंगे। इसमें विजेता टीम को पुरस्कृत करने के बाद 5:20 बजे गाजियाबाद के लिए प्रस्थान करेंगे।