फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मावती की रिलीज नहीं टली तो भारत बंद

Sat, 18 Nov 2017 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
Padmawati Postar - फोटो : Padmawati Postar
विज्ञापन
एक दिसंबर को प्रस्तावित फिल्म पद्मावती की रिलीज नहीं टली तो अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा भारत बंद का एलान करेगा। इस सिलसिले में जिला कमेटियों की मीटिंग हो चुकी हैै। पूर्वांचल क्षत्रिय महासभा ने भी फिल्म की रिलीज टालने और इस पर प्रतिबंध लगाने की मांग का समर्थन किया है। महासभा के अध्यक्ष सुनील श्रीनेत ने शहर के कई सिनेमा हॉल संचालकों से मिलकर फिल्म न दिखाने की मांग की है। इस पर सिनेमा हॉल संचालकों ने सकारात्मक फैसला लेने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन


फिल्म पद्मावती के विवाद की आंच गोरखपुर भी पहुंच गई है। एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने रानी की भूमिका को गलत तरह से दिखाने की निंदा की। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर फिल्म को यूपी में प्रतिबंधित किए जाने की मांग रखी। एमएलसी ने कहा कि रानी पद्मावती हर भारतीय महिला और व्यक्ति के लिए सम्मानित हैं। उनसे भारत का इतिहास, गौरव जुड़ा है। एतिहासिक तथ्य को तोड़मरोड़ कर पेश किया गया है। रानी पद्मावती ने 16000 क्षत्राणियों के साथ जौहर किया था। उनके सम्मान को ठेस नहीं पहुंचाया जाना चाहिए। दूसरी तरफ अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रतापगढ़ के सांसद हरिवंश सिंह ने शुक्रवार को टेलीफोन पर पूर्वांचल क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष सुनील श्रीनेत से बात की।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से मिलकर फिल्म को प्रतिबंधित करने की मांग रखी गई है। साफ कहा गया कि अलाउद्दीन खिलजी को भारत का हीरो नहीं बनाया जा सकता है। फिल्म के ट्रेलर में महारानी पद्मावती को नृत्य करते दिखाया गया है। पहनावा भी ठीक नहीं है। फिल्म रिलीज हुई तो क्षत्रिय महासभा ईंट से ईंट बजाएगी। भारत बंद किया जाएगा। इसकी तैयारी जिला कमेटियां अभी से कर लें।
विज्ञापन


फिल्म के रिलीज होने में अभी समय है। इसे लेकर अभी तक शासन की तरफ से किसी भी तरह की गाइडलाइन नहीं जारी की गई है। फिलहाल पहली प्राथमिकता निकाय चुनाव है। 22 नवंबर के बाद ही इसपर कोई निर्णय होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

- एके श्रीवास्तव, मनोरंजन कर अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें