फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री या फिर महंत तय करें अजय सिंह बिष्ट: राज बब्बर

विज्ञापन
इंदिरा जन्म शताब्दी समारोह में शामिल कांग्रेसी नेता। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
गोरखपुर। कांग्रेस की ओर से सोमवार को आयोजित इंदिरा गांधी जन्म शताब्दी समारोह सियासी समारोह में तब्दील नजर आया। ज्यादातर कांग्रेसी नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को निशाने पर लिया। प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि अब अजय सिंह बिष्ट (योगी आदित्यनाथ) को तय करना होगा कि वो महंत की जिम्मेदारी संभालेंगे या मुख्यमंत्री की। ऐसा लगता है कि वह महंत और मुख्यमंत्री दोनों का सुख भोगना चाहते हैं। हम गोरक्षपीठ को नमन करते हैं लेकिन महंत का एक मायने होता है। वह भक्त और ईश्वर के बीच संबंध स्थापित करने का माध्यम होता है, ऐसे में वहां एक मुख्यमंत्री का क्या काम। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री गोरखपुर की जनता के साथ भी नाइंसाफी कर रहे हैं। उनके बार-बार आगमन से गोरखपुरवासियों को दिक्कत होती है।
विज्ञापन


कांग्रेस सोमवार को गोरखपुर क्लब में इंदिरा गांधी जन्म शताब्दी समारोह मना रही थी। इसमें प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, सांसद प्रमोद तिवारी और डॉ. संजय सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री की उपलब्धियां गिनाईं, फिर केंद्र और प्रदेश सरकार को निशाने पर ले लिया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बच्चों की मौतों का सिलसिला जारी है। पिछले तीन दिनों में ही 53 बच्चों की मौत की सूचना है। इसके बावजूद मुख्यमंत्री गुजरात में गौरव यात्रा निकालने जा रहे हैं। वह पहले यूपी को संभाल लें, फिर गुजरात में चुनाव प्रचार करने जाएं। उन्होंने बीएचयू की छात्राओं पर लाठीचार्ज का भी जिक्र किया। कहा कि यूपी सरकार ने बेटियों को पिटवाने का काम किया है। राज बब्बर ने किसानों की कर्जमाफी को भी छलावा बताया।

डॉ. संजय सिंह ने कहा कि पंजाब, केरल के लोकसभा उपचुनाव में भाजपा को करारी हार मिली है। उसे अगली हार गुजरात के विधानसभा चुनावों में मिलने वाली है। 2019 के लोकसभा चुनाव में जनता मोदी सरकार को उखाड़ फेंकेगी। प्रमोद तिवारी ने कहा कि सोशल मीडिया के दुरुपयोग का खामियाजा अब भाजपा को भुगतना पड़ रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बेटे पर जब भ्रष्टाचार का आरोप लगा तो इससे बचने के लिए ताजमहल को इन लोगोें ने विवादित बना दिया। मुद्दा भटकानेे की कला किसी को भाजपा नेताओं से सीखनी चाहिए।
विज्ञापन


अयोध्या में महज सियासी ड्रामा
राज बब्बर ने राज्य सरकार की तरफ से अयोध्या में छोटी दिवाली मनाने का मामला भी उठाया। कहा कि अयोध्या में जो कुछ भी हुआ, उसे महज सियासी ड्रामा कहा जा सकता है। भगवान राम को किसी की जरूरत नहीं है बल्कि आपको भगवान राम की जरूरत है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाया। कहा कि नगर निगम से लेकर लोकसभा चुनाव ‘ममता बनाम क्रूरता’ पर लड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें