फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन सिलेंडर की लोकल आपूर्ति बनी जीवनदायिनी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। लिक्विड ऑक्सीजन के खत्म होने के बाद मेडिकल कॉलेज की सारी निर्भरता ऑक्सीजन सिलेंडर पर हो जाती है, लेकिन बीआरडी मेडिकल कॉलेज ने जिस फर्म से ऑक्सीजन सिलेंडर की सप्लाई का करार किया है, उसे आकस्मिक स्थिति में मेडिकल कॉलेज तक ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाने में कम से कम तीन घंटे लग जाते हैं। ऐसे में शुक्रवार को लिक्विड ऑक्सीजन के खत्म हो जाने के बाद स्थानीय फैक्ट्री मोदी गैसेज की ओर से तत्काल 200 से ज्यादा ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती सैकड़ों मरीजों की जान बचा ली।
मोदी केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रोपराइटर प्रवीण मोदी ने बताया कि शुक्रवार को जब मेडिकल कॉलेज में लिक्विड ऑक्सीजन के खत्म होने की सूचना के बाद कमिश्नर अनिल कुमार का फोन आया। इसके बाद तत्काल 30 सिलेंडर मेडिकल कॉलेज में भिजवाया गया। वहीं इसके बाद लगातार ऑक्सीजन सिलेंडर भेजा जा रहा है। देर शाम तक करीब 215 ऑक्सीजन सिलेंडर भेजा जा चुका था। सिलेंडर वापस आने के बाद फीलिंग कर फिर भेजा जा रहा है। मोदी ने कहा कि यह सब उन्होंने मानवता की वजह से किया है। मेडिकल कॉलेज की ओर से इस संबंध में कोई डिमांड भी नहीं की गई है।
विज्ञापन



ऑक्सीजन सिलेंडर की सप्लाई में भ्रष्टाचार की ‘बू’
रेट ज्यादा होने के बावजूद इलाहाबाद की कंपनी से ‘करार’
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में लिक्विफाइड ऑक्सीजन के अलावा ऑक्सीजन सिलेंडर की भी सप्लाई होती है। लिक्विफाइड ऑक्सीजन की आपूर्ति पुष्पा गैसेज करती है, जबकि सिलेंडर की सप्लाई इलाहाबाद की फर्म इंपीरियल गैस करती है। इसके पूर्व मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन सिलेंडर की सप्लाई गोरखपुर की गैस सप्लायर कंपनी मोदी गैसेज करती थी। बताया जा रहा है कि बिना किसी टेंडर के इलाहाबाद की फर्म को ऑक्सीजन सिलेंडर सप्लाई का ऑर्डर दे दिया गया। हालांकि मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से इसे ट्रायल बताया जाता रहा है। मोदी गैस जहां 233.33 रुपये प्रति सिलेंडर (7 क्यूबिक मीटर) की दर से ऑक्सीजन सिलेंडर की सप्लाई करता था, वहीं इलाहाबाद इंपीरियल गैस की ओर से मेडिकल कॉलेज को 235 रुपये की दर से सिलेंडर की आपूर्ति कर रहा है। बेहोशी के लिए इस्तेमाल की जाने वाली गैस नाइट्रस ऑक्साइड की सप्लाई भी अधिक दर पर हो रही है। मोदी गैस की दर जहां 5000 रुपये प्रति सिलेंडर (17 क्यूबिक मीटर) है, वहीं इंपीरियल गैस 5150 रुपये की दर से सिलेंडर की सप्लाई कर रही है।
विज्ञापन


24 सिलेंडर भरने में लगता है 32 मिनट
जब लिक्विड ऑक्सीजन खत्म हो जाए तो बीआरडी मेडिकल कॉलेज जैसी संस्था को हरेक घंटे 30 से ज्यादा ऑक्सीजन सिलेंडर की आवश्यकता होती है। ऐसे में जल्द से जल्द सिलेंडर की आपूर्ति के लिए स्थानीय फैक्टरी का होना काफी महत्वपूर्ण है। प्रवीण मोदी ने बताया कि 32 मिनट में 24 सिलेंडर भरा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें