फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने एडीओ समाज कल्याण का रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। डीएम आंद्रा वामसी ने सोमवार की रामकोला ब्लॉक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी ली गई। उपस्थिति पंजिका का मुआयना करने के दौरान अनुपस्थित मिलने पर डीएम ने एडीओ समाज कल्याण का वेतन रोकते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि दी।
विज्ञापन

दोपहर में डीएम अचानक ब्लॉक कार्यालय पहुंचे। गाड़ी से उतरते ही कार्यालय के चारों तरफ घूम कर देखा और इसके बाद कार्यालय में बैठकर मनरेगा के तहत हुए भुगतान की जानकारी ली। उन्होंने शौचालय निर्माण में देरी पर एडीओ पंचायत से नाराजगी जताई। उपस्थिति पंजिका की जांच करने पर एडीओ समाज कल्याण अनुपस्थित पाए गए। जिस पर उनका वेतन रोकते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें