फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

207 करोड़ में बनेगा मोहद्दीपुर-जंगल कौड़िया फोरलेन

विज्ञापन
अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते कमिश्नर। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री के प्राथमिकता वाले मोहद्दीपुर-जंगल कौड़िया फोरलेन के लिए लोक निर्माण विभाग ने डीपीआर तैयार कर लिया है। इस सड़क के निर्माण की लागत 207 करोड़ आंकी गई है। जल्द ही डीपीआर समेत पूरे प्रोजेक्ट का प्रस्ताव शासन को भेज दिया जाएगा। वहां से स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। लोनिवि के अफसरों ने यह जानकारी कमिश्नर के विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान दी।
विज्ञापन

इस दौरान कमिश्नर ने एम्स, फर्टिलाइजर समेत सीएम के प्राथमिकता वाले सभी कामों की प्रगति जांची। उन्होंने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री खुद इन कामों की निगरानी कर रहे हैं लिहाजा में इसमें लापरवाही नहीं होनी चाहिए। काम गुणवत्ता के साथ समय पर पूरे किए जाएं। गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने जल्द से जल्द सभी काश्तकारों को मुआवजा देने का निर्देश दिया। इसी तरह उन्होंने मुसहर एवं वनटांगिया गांव के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली और कहा कि इन गांवोें में जल्द सरकारी योजनाएं लागू की जाएं। उन्होंने नगर निगम को निर्देश दिए कि आवारा पशुओं के मालिकों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। बैठक में उप निदेशक बचत वीएन मिश्रा, लोनिवि व विधुत विभाग के मुख्य अभियंता, अधिशासी अभियंता समेत कई विभागों के अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें