फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी में पढ़ाएंगे रिटायर्ड शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
गोरखपुर यूनिवर्सिटी में शिक्षक भर्ती में फंसे पेच और उससे प्रभावित हो रही शिक्षण व्यवस्था को देखते हुए कुलपति ने यूनिवर्सिटी में रिटायर्ड शिक्षकों से सेवा लेने का निर्णय लिया है। इसके लिए यूजीसी को पत्र लिखकर कुलपति ने दिशा निर्देश मांगे हैं।
विज्ञापन

यूजीसी की ओर से कॉलेजों में रिटायर्ड शिक्षकों से सेवा लेने के बाबत दिशा निर्देश तो हैं, मगर यूनिवर्सिटी में ऐसी कोई व्यवस्था मौजूद नहीं है। यूजीसी की ओर से मिलने वाली रिसर्च ग्रांट से वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पिछले साल गणित के एक रिटायर्ड शिक्षक से सेवा ली गई थी। इस साल से हर विषय के रिटायर्ड शिक्षकों से सेवा लेने का विचार बना है। गोरखपुर यूनिवर्सिटी में अभी 200 से अधिक शिक्षकों के पद खाली चल रहे हैं। दो बार यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से भर्ती को लेकर विज्ञापन निकाला गया, मगर आरक्षण के पेच में फंसकर हर बार प्रक्रिया पर ग्रहण लग गया। नए कुलपति प्रो. वीके सिंह ने बताया कि रिटायर्ड शिक्षकों से सेवा लेने की पहल शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें