फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज शहर में होंगे मुख्यमंत्री

Sun, 20 May 2018 01:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन

विज्ञापन

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को शहर में होंगे। वह दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री वाराणसी में कानून -व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे, फिर सीधे गोरखपुर आएंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री रविवार को ही रामगढ़ताल परियोजना के तहत कराए अलग-अलग विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। साथ ही चिड़ियाघर के निर्माण की जानकारी लेंगे। चिड़ियाघर का निर्माण मार्च 2019 तक पूरा किया जाना है। रामगढ़ताल के पास ही मुख्यमंत्री की जनसभा भी होगी। सोमवार को मुख्यमंत्री कैंपियरगंज विधानसभा क्षेत्र के जंगल कौड़िया में महंत अवैद्यनाथ राजकीय महाविद्यालय और महंत अवैद्यनाथ ग्रामीण स्टेडियम का शिलान्यास करेंगे। वह खजनी विधायक संत प्रसाद के घर भी जा सकते हैं। विधायक के बेटे का बीमारी के चलते गत दिनों निधन हो गया था। सोमवार को ही मुख्यमंत्री संत कबीर नगर के मगहर जाएंगे। यहां से ही वह लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें