फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस चोरी पेज 1-First page

विज्ञापन
विज्ञापन
बघौचघाट (देवरिया)। यूपी सरकार में कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही के गांव पकहा से बृहस्पतिवार की रात चोर रोडवेज की बस को ही उड़ा ले गए। कैबिनेट मंत्री के गांव से सरकारी बस चोरी होने की जानकारी से पुलिस में अफरा तफरी मच गई। खोजबीन के बीच किसी ने कुशीनगर में लावारिस बस की जानकारी दी और पुलिस उस तक पहुंच सकी।
विज्ञापन

पकहां गांव से देवरिया जिला मुख्यालय आवाजाही की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने रात में गांव तक जाने वाली बस को वहीं रोकने का प्रबंध कर रखा है। सवेरा होते ही यह बस गांव के लोगों को देवरिया तक का सफर कराती है। बृहस्पतिवार की रात भी चालक राजेश और परिचालक आलोक रोज की तरह गांव में आईटीआई के पास बस खड़ी करके सोने चले गए। शुक्रवार सुबह पहुंचे तो बस गायब थी। परिचालक की सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई। दोपहर में जानकारी मिली कि कुशीनगर जिले के पटहेरवा थाने के बलियवन के पास देवरिया डिपो की बस लावारिस हाल में खड़ी है। नंबर के मिलान से स्पष्ट हो गया कि यह वही बस है। पुलिस का अनुमान है कि आगे का रास्ता स्पष्ट न होने और दिन के उजाले में पकड़े जाने के भय से शायद चोर बस छोड़ भागे। थानेदार आरपी सिंह ने कहा कि रोडवेज से तहरीर मिलने पर केस दर्ज करेंगे।
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें